विकिलीक्स खुलासा : चिदम्बरम ने कहा, हेडली अकेला नहीं
उन्होंने कहा, "उन्हें पूरा यकीन है कि हेडली ने अपने काम को अकेले अंजाम नहीं दिया।"
गत 26 फरवरी 2010 के संदेश को समाचार पत्र 'गार्जियन' ने प्रकाशित किया है। संदेश में कहा गया कि 'फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन' (एफबीआई) के निदेशक राबर्ट मूलर और चिदम्बरम के बीच गत 23 फरवरी 2010 की बैठक में अमेरिकी हिरासत में मौजूद हेडली के बारे में चर्चा हुई।
संदेश में कहा गया, "चिदम्बरम ने भारत सरकार (जीओआई) द्वारा हेडली से पूछताछ करने पर जोर दिया। उन्होंने उसकी पत्नी शैजा से भी पूछताछ करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि उसकी पत्नी शिकागो में है, इसलिए भारत सरकार के जांचकर्ता हेडली के बारे में उसके कथित संदेश के अर्थ के बारे में पूछताछ कर सकते हैं।"
संदेश के मुताबिक चिदम्बरम के इस अनुरोध पर मूलर ने कहा कि वह इसकी संभावना पर विचार करेंगे।
बैठक में चिदम्बरम ने कहा, "उन्हें पूरा यकीन है कि भारत में हेडली ने अपने काम को अकेले अंजाम नहीं दिया। उन्होंने हेडली के झूठे दावे को जिसमें उसने कहा कि भारत में उसका कोई सहयोगी नहीं था, मूलर द्वारा सही ठहराए जाने पर निराशा व्यक्त की।"
इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री ने अमेरिका से साइबर सुरक्षा, फोरेसिंक सहयोग और वित्तीय पहल के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए कहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications