श्रीनगर में तिरंगा लहराएंगे भाजयुमो कार्यकर्ता
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की।
उन्होंने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अपने ही देश में राष्ट्र ध्वज का अपमान किया जाता है। जम्मू एवं कश्मीर में ऐसे हालात पैदा कर दिए गए हैं कि अनेक जगहों पर तिरंगा नहीं फहराया जा सकता है। भाजयुमो ने तय किया है कि राष्ट्र प्रेम की साकार अभिव्यक्ति के लिए श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया जाएगा।"
उन्होंने कहा, "भारत प्रथम अभियान के तहत भाजयुमो कोलकाता से राष्ट्रीय एकता यात्रा आरंभ करेगा क्योंकि वहां की माटी युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की कर्मस्थली रही है। यह यात्रा 12 जनवरी (युवा दिवस) से 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) तक निकाली जाएगी और इस दौरान 11 राज्यों में जनजागरण सभाएं आयोजित की जाएंगी।"
उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा का मानना है कि जम्मू एवं कश्मीर की वर्तमान परिस्थिति केंद्र सरकार व वहां की नेशनल कांफ्रेस सरकार की देन है। यह सरकार अलगाववादियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की बजाए लचर नीति अपना रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications