मथुरा में लकड़ी के कारखाने में आग, 1 घायल
पुलिस के मुताबिक शहर के कोसी इलाके में राम प्लाइवुड फैक्टरी में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया। आग बुझ्झाने के काम में दमकल विभाग की आठ गाड़ियों को लगाया गया।
कोसी थाना प्रभारी अरूण कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। समय रहते पहुंची गाड़ियों ने आग को पूरी तरह से फैलने से रोक लिया। घटना के वक्त कुछ ही कर्मचारी फैक्टरी के अंदर मौजूद थे, जिन्हें समय रहते बाहर निकल लिकाल लिया गया।
उन्होंने कहा कि आग बुझ्झाने के दौरान अग्निशमन विभाग के कर्मचारी प्रताप सिंह घायल हो गए। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications