विकिलीक्स खुलासे अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति के लिए दुर्भाग्यपूर्ण : बान
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बान ने न्यूयार्क में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "इन गोपनीय दस्तावेजों का लीक होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इन दस्तावेजों को लीक करने वाले का मकसद कूटनीतिक कार्य-व्यापार के सहज व उचित संचालन को अधिक कठिन बनाता है।"
बान ने कूटनीतिक कार्य में गोपनीयता बनाए रखने के साथ ही अभिव्यक्ति की आजादी और सूचना का अधिकार में एक संतुलन बनाए रखने का आह्वान किया।
बान ने कहा कि कुछ देशों में ऐसे कानून हैं कि किसी गोपनीय दस्तावेज को सार्वजनिक करने के लिए 30 साल तक इंतजार करना पड़ता है।
बान ने कहा कि जब विकिलीक्स ने कोई ढाई लाख लीक हुए अमेरिकी राजनयिक संदेशों को सार्वजनिक करना शुरू किया था, तो उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को बताया था कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव के रूप में उनका काम खुला और पारदर्शी है।
बान ने कहा, "कूटनीतिक कार्य-व्यापार आपसी विश्वास और गोपनीयता के आधार पर पारदर्शी बना है, और मैं उसी तरीके से अपना काम जारी रखूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications