चीन में पटाखों में विस्फोट, 6 मरे
बीजिंग, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। चीन के हुनान प्रांत में शुक्रवार रात को पटाखे बनाने के सामान में विस्फोट होने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा निंगसियांग काउंटी में लगभग 9.30 बजे रात को उस समय हुआ जब पटाखे बनाने का सामान लेकर जा रहा एक ट्रक बिजली के तार के संपर्क में आ गया।
अधिकारी के मुताबिक बिजली के संपर्क में आने के बाद पटाखों के सामनों में आग लग गई। आग की वजह से आसपास के इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications