बेंगलुरू में महिला इंजीनियर की हत्या
बेंगलुरू, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। बेंगलुरू के दक्षिणी इलाके में शुक्रवार को कम्प्यूटर कम्पनी डेल में काम करने वाली एक 29 वर्षीय महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या कर दी गई। वह असम की रहने वाली थी।
पुलिस के अनुसार असम में बोगाइगांव की रहने वाली पायल सुरेखा ने पांच साल पहले अनंत नारायण मिश्रा से शादी की थी। मिश्रा वहां जिम में प्रशिक्षण का काम करता है।
पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार ने संवाददाताओं को बताया, "यह हत्या लूटपाट के इरादे से नहीं की गई है। इस हत्या के पीछे किसी जानकार व्यक्ति का हाथ हो सकता है।"
पुलिस के मुताबिक मिश्रा ने आकर दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कुछ प्रतिक्रिया न मिलने पर उसने इसकी सूचना फ्लैट के मालिक को दी। मकान मालिक के पास मौजूद फ्लैट की दूसरी चाभी से दरवाजा खोलकर वे अंदर गए जहां सुरेखा का शव क्षत विक्षत अवस्था में पाया गया।
एक अन्य पुलिस उपायुक्त सोनिया नारंग ने बताया कि सुरेखा अपने कार्यालय में दोपहर की शिफ्ट में काम करती थी। नारंग के मुताबिक संभवत: हत्या लगभग 10.30 बजे सुबह हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications