पाकिस्तान में ड्रोन हमलों में 51 आतंकवादी ढेर
इस्लामाबाद, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर कबाइली क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान किए गए तीन ड्रोन हमलों में कम से कम 51 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए हैं।
स्थानीय समाचार चैनल 'एक्सप्रेस टीवी' के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया, "सभी ड्रोन हमले आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-इस्लाम के गुप्त ठिकानों को निशाना बनाकर खबर एजेंसी की तिराह घाटी में किए गए।"
चैनल के मुताबिक अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन हमलों में संगठन का मुखिया मंगलबेग की मौत हुई है अथवा नहीं। बेग का अन्य आतंकवादी संगठनों तालिबान और अलकायदा के आतंकवादियों से भी सम्बंध हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications