यूनियन बैंक ने ब्याज दरें बढ़ाईं
बैंक ने बम्बई स्टॉक एक्सचेंज को नियमित सूचना में बताया कि उसने बीपीएलआर (बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट) में आधी फीसदी की बढ़ोतरी की है। नई दर के 20 दिसंबर से लागू होने के बाद यह 12.75 फीसदी से बढ़कर 13.25 फीसदी हो जाएगी।
बैंक ने विभिन्न अवधि की सावधिक जमा योजनाओं पर 0.75 फीसदी से एक फीसदी तक ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है।
बैंक ने एक विशेष सावधिक जमा योजना शुरू की है, जिसके अंतर्गत 700 दिनों की परिपक्व ता अवधि के लिए जमा पूंजी पर 8.6 फीसदी सलाना की दर से ब्याज दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications