विकिलीक्स खुलासा : 'आतंकवाद पर भारत से सीख ले सकता है अमेरिका'
गत 23 फरवरी 2007 को जारी इस संदेश को समाचार पत्र 'गार्जियन' ने प्रकाशित किया है। इस संदेश में कहा गया है कि अमेरिका "पंजाब और कश्मीर में विद्रोह से सफलतापूर्वक निपटने में भारत से सीख लेने के लिए हमारे पास हर अवसर उपलब्ध है।"
संदेश में कहा गया अमेरिकी प्रयास "अविश्वास को दूर करने में काफी प्रभावी होंगे और इससे भारतीय अधिकारी हमारे आतंकवाद से लड़ने के समर्थन की पेशकश पर अधिक गंभीरता से विचार करेंगे।"
संदेश के अनुसार, "भारत के पास ऐसा बहुत कुछ है जो वह हमें दे सकता है। इससे हमारी आतंकवाद से लड़ने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।"
संदेश के मुताबिक, "भारतीय अधिकारी हमें दक्षिण एशिया और भारत में आतंकवादी धमकियों की प्रकृति के बारे में और ज्यादा जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा कश्मीर में भारत का अनुभव हमें आतंकवाद को हराने के लिए नई रणनीति बनाने में मददगार साबित हो सकता है।"
संदेश के अनुसार, "भारतीय अधिकारी बांग्लादेशी, नेपाली, श्रीलंकाई और पाकिस्तानी आतंकवादियों के बारे में अपनी सूचना को साझा कर सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications