विदेशी पूंजी भंडार में 97 करोड़ डॉलर की कमी
भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि में विदेशी मुद्रा भंडार में 97.9 करोड़ डॉलर की कमी आई और यह घटकर 266.25 अरब डॉलर हो गया।
इस दौरान हालांकि स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (एसडीआर) में 60 लाख डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 5.072 अरब डॉलर हो गया। इसके साथ ही इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में भारतीय पूंजी में 20 लाख डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 1.97 अरब डॉलर हो गया।
इस दौरान स्वर्ण भंडार में कोई बदलाव नहीं हुआ। यह 22.124 अरब डॉलर स्तर पर बरकरार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications