विकिलीक्स खुलासा : सूडान के राष्ट्रपति ने की 9 अरब डॉलर की चोरी !

नैरोबी/लंडन, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। विकिलीक्स के एक ताजा खुलासे में यह बात सामने आई है कि सूडान के राष्ट्रपति ओमर अल-बशीर ने जनता की गाढ़ी कमाई से सम्भवत: तकरीबन नौ अरब डॉलर हड़प लिए और उन्हें ब्रिटेन के बैंकों में जमा करवा दिया।

समाचार एजेंसी डीपीए ने समाचार पत्र 'गार्जियन' के हवाले से बताया है कि विकिलीक्स की ओर से लीक किए गए संदेशों में अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) के प्रमुख लोक अभियोजक लूईस मोरेनो-ओकेम्पो और एक शीर्ष अमेरिकी राजनयिक के बीच मार्च 2009 में हुई बातचीत का ब्योरा सामने आया है, जिसमें बशीर पर यह आरोप लगाए गए हैं।

सूडान के अशांत दारफूर प्रांत में संघर्ष के दौरान अल-बशीर के कथित युद्ध अपराधों पर आईसीसी द्वारा उनके खिलाफ जारी किए गए गिरफ्तारी वारंट के तत्काल बाद ये संदेश भेजे गए।

संदेश के मुताबिक मोरेनो-ओकेम्पो ने संयुक्त राष्ट्र में पूर्व अमेरिकी राजदूत एलेजांड्रो डी. वोल्फ से कहा था कि बशीर द्वारा जनता की पैसों की चोरी किए जाने का यदि खुलासा हो जाएगा तो इससे उनकी गिरफ्तारी में मदद मिलेगी। बशीर के खिलाफ जुलाई महीने में जारी वारंट, जिसमें कथित तौर पर उनके ऊपर नरसंहार को अंजाम देने का मामला भी था, के बावजूद वह देश में शासन कर रहे हैं।

"ओकेम्पो ने सुझाव दिया था कि यदि बशीर द्वारा किए गए तकरीबन नौ अरब डॉलर की चोरी का खुलासा कर दिया जाए तो इससे सूडानी जनता की बशीर के बारे में सोच बदल जाएगी कि वह एक 'चोर' है न कि कोई 'धर्मयोद्धा' है।"

तेल के मामले में सूडान के सम्पन्न होने के बावजूद यहां के लोग गरीबी में जीते हैं।

संदेश के मुताबिक, "लंदन के लॉयड्स बैंक में ये पैसे हो सकते हैं या फिर उसे इसकी जानकारी होगी कि पैसे कहां हैं।"

लॉयड्स बैंकिंग समूह ने तत्काल इस बारे में स्पष्टीकरण भी जारी कर दिया। समूह ने कहा, "हमारे पास ऐसा कोई सबूत नहीं है कि बशीर और बैंक समूह के बीच कोई सम्बंध है। हमारे समूह की जो नीति है, उसके तहत हम बैंकिंग कानूनों व नियामकों से बंधे हैं।"

सूडान ने भी इस आरोप का खंडन किया है। समाचार पत्र के मुताबिक सूडान के लंदन दूतावास के प्रवक्ता खालिद अल-मुबारक ने कहा, "आईसीसी के लोक अभियोजक का यह दावा बिल्कुल असत्य और हास्यास्पद है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+