महाराष्ट्र में 7 टन अमोनियम नाइट्रेट, डेटोनेटर जब्त
पुलिस प्रमुख यशस्वी यादव ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने शहर के बाहरी इलाके में एक गोदाम पर छापा मारकर लगभग 6.90 टन अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया।
यादव ने कहा कि यहां 50 डेटोनेटर एक टाटा इंडिका में बिना लाइसेंस और जरूरी कागज के सांगली से लाए गए थे।
यादव ने कहा कि इस मामले में गोदाम के मालिक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
उल्लेखनीय है कि सांगली, जहां से पुलिस जब्त विस्फोटक सामानों के कोल्हापुर लाए जाने का दावा करती है, राज्य के गृह मंत्री आर. आर. पाटिल का गृह जिला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications