सेंसेक्स में 1.82 फीसदी की वृद्धि (साप्ताहिक समीक्षा)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' में 1.82 फीसदी यानी, 355.96 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 19,864.85 अंक पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों वाले प्रमुख सूचकांक 'निफ्टी' में 1.56 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और यह 5,948.75 अंक पर बंद हुआ।
इस दौरान बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 2.19 फीसदी और स्मॉलकैप सूचकांक में 2.6 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
इस सप्ताह सेंसेक्स में सर्वाधिक बढ़त बनाने वाले शेयरों में विप्रो 7.8 फीसदी की तेजी के साथ 469.80 रुपये पर, एसीसी 5.7 फीसदी की तेजी के साथ 1,075.25 रुपये पर, टीसीएस 5.5 फीसदी की तेजी के साथ 1,140.40 रुपये पर और टाटा स्टील 4.9 फीसदी तेजी के साथ 658.85 रुपये पर बंद हुए।
उधर सेंसेक्स में इस हफ्ते सर्वाधिक गिरने वाले वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा 7.3 फीसदी गिरावट के साथ 732.60 रुपये पर, हीरो होंडा 4.6 फीसदी की गिरावट के साथ 1,679.10 रुपये पर सिप्ला 3.6 फीसदी की गिरावट के साथ 356.55 रुपये पर और एचडीएफसी बैंक 3.5 फीसदी की गिरावट के साथ 2,200.35 रुपये पर बंद हुए।
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के मुताबिक इस हफ्ते शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 24.74 करोड़ डॉलर के शेयरों की बिकवाली की।
एशिया के प्रमुख शेयर बाजारों में भी इस हफ्ते कोई उल्लेखनीय बढ़त नहीं देखने को मिली।
जापान के निक्के ई में सिर्फ 0.07 फीसदी की तेजी देखी गई और यह 10,303.83 पर बंद हुआ।
चाइनीज शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स लगभग पिछले सप्ताह के ही स्तर 2,893.74 पर बंद हुआ। हांग कांग का हैंग सेंग 0.2 फीसदी की तेजी के साथ 22,714.85 पर बंद हुआ।
उधर मूडी के इंवेसटर सर्विसेज में आयरलैंड की खराब रेटिंग के बाद यूरापीय बाजार में कुछ गिरावट देखी गई।
एफटीएसई 100 में 0.16 फीसदी की गिरावट आई और यह 5,871.75 अंक पर बंद हुआ। जर्मन डीएएक्स 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 6,982.45 अंक पर बंद हुआ। फ्रेंच सीएसी 40 में 0.54 फीसदी की गिरावट आई और यह 3,867.35 अंक पर बंद हुआ।
अमेरिकी बाजार में हालांकि डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज जहां 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 11,491.90 अंक पर बंद हुआ, वहीं एस एंड पी 500 में 0.08 फीसदी की मामूली बढ़त देखी गई और 1,243.91 अंक पर बंद हुआ। नास्डाक कम्पोजिट में भी 0.21 फीसदी की तेजी आई और यह 2,642.97 अंक पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications