विकिलीक्स खुलासा : पूर्वोत्तर का आतंकवाद भारत की प्राथमिकता नहीं
यह संदेश 18 अप्रैल, 2006 का है और इसे ब्रिटिश समाचार पत्र 'गार्जियन' ने प्रकाशित किया है। संदेश में कहा गया है कि अरूणाचल प्रदेश, असम, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में आतंकवाद कई संगठनों की मिश्रित उपज है। ये संगठन भारत के अन्य आतंकी संगठनों की बनिपस्त संख्या के मामले में छोटे हैं, और क्षेत्र से बाहर उनकी पहुंच नहीं है।
संदेश में भारत सरकार और मीडिया रपटों के हवाले से कहा गया है कि इनमें से कुछ संगठनों ने बांग्लादेश में ठिकाने बना रखे हैं।
संदेश में कहा गया है, "भारत सरकार के आंकड़ों तथा आतंकवाद के मामलों से सम्बद्ध भारतीय विशेषज्ञ के अनुसार, पूर्वोत्तर में हाल के वर्षो में आतंकवाद के कारण होने वाली नागरिकों की मौतों में कमी आई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications