पंजाब में 2 वंछित अपराधी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर रात कुख्यात विजय टोपी गिरोह के दो सदस्यों कुलविंदर सिंह और हरजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया।
जिले के पुलिस प्रमुख वरिन्दर पाल सिंह ने कहा, "पूर्व में गिरफ्तार किए गए गिरोह के सदस्यों द्वारा पूछताछ के दौरान एकत्र सूचनाओं के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 90 लाख रुपये नकद और चोरी की कार बरामद की गई।"
सिंह ने बताया कि गिरोह के लगभग 15 सदस्यों में से आठ अभी भी फरार हैं। उनके खिलाफ हत्या सहित लगभग 50 संगीन मामले हरियाणा, पंजाब, जम्मू एवं कश्मीर में दर्ज हैं। उनके बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं और फरार अपराधियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications