दक्षिण कोरिया के सम्भावित सैन्य अभ्यास से चीन को चिंता (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार चीन ने 18 से 21 दिसम्बर के बीच प्रस्तावित सैन्य अभ्यासों पर चिंता जाहिर करते हुए संयम बरतने को कहा है।
गत 23 नवंबर को उत्तर कोरिया द्वारा किए गए इस हमले में दो नागरिकों सहित कम से कम चार लोग मारे गए थे।
समाचार एजेंसी योन्हेप ने सरकार के एक सूत्र के हवाले से खबर दी है कि कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़ते तनाव पर काबू पाने के लिए चीन ने शांति रखने और संयम बरतने का अनुरोध किया है। चीन में दक्षिण कोरिया के दूत यू वू आइक को शुक्रवार को इस बारे में चीन के रुख से अवगत करा दिया गया।
रूस ने भी दक्षिण कोरिया से हथियारों से सैन्य अभ्यास न करने को कहा है जबकि अमेरिका ने दक्षिण कोरिया के इस कदम को सही ठहराया है। दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया द्वारा दोबारा हमला करने पर जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications