दिल्ली पुलिस से चतुराई से सम्पर्क करता है अमेरिका

ब्रिटिश समाचार पत्र 'गार्जियन' द्वारा प्रकाशित 18 अप्रैल, 2006 के एक संदेश में कहा गया है कि दूतावास का क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी (आरएसओ) आधिकारिक तौर पर खतरे की सूचना की जांच के लिए नई दिल्ली पुलिस विभाग के विशेष प्रकोष्ठ को अधिकांश आवेदन भेजता है।

संदेश में कहा गया है, "लेकिन आरएसओ कोई आधिकारिक अनुरोध भेजने के बदले अक्सर विशेष प्रकोष्ठ के किसी स्थानीय अधिकारी से बड़ी ही सावधानी से सम्पर्क करता है और अपेक्षाकृत अच्छी जानकारी हासिल कर लेता है।"

संदेश में कहा गया है कि आरएसओ को किसी आतंकी हमले के बाद दिल्ली पुलिस से बहुत ही कम जानकारी हासिल हो पाती है।

संदेश में कहा गया है, "आरएसओ को पुलिस से जो जानकारियां मिलती हैं, आमतौर वे पहले से ही मीडिया में उपलब्ध होती हैं।"

एक अन्य संदेश में कहा गया है कि अपराध पर राष्ट्रीय आंकड़ों के अभाव के कारण राज्यों के बीच और राज्यों व केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और गुप्तचर ब्यूरो जैसी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के बीच सहयोग में बड़ा अवरोध खड़ा होता है, यही नहीं आतंकी भी इसका लाभ उठाते हैं और पकड़ से बचने के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य में भागते रहते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+