ब्रेड बनाएंगे बेउर जेल के कैदी
जेल प्रशासन के एक अधिकारी के मुताबिक 40 लाख रुपये की लगात से दिल्ली की एक कम्पनी से एक मशीन खरीदी गई है, जिसकी क्षमता आठ घंटे में पांच हजार पॉकेट ब्रेड बनाने की है। एक पॉकेट का वजन 400 ग्राम होगा।
अधिकारियों का कहना है कि योजना के मुताबिक पहले इस ब्रेड की आपूर्ति सरकारी अस्पतालों में की जाएगी उसके बाद इसकी आपूर्ति खुले बाजार में भी करने का प्रबंध किया जाएगा।
बेउर जेल के अधीक्षक ओ़ पी़ गुप्ता ने आईएएनएस को बताया, "योजना पर तेजी से काम चल रहा है। ब्रेड बनाने के लिए कैदियों को प्रशिक्षण देने का जिम्मा 'माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज' (एमएसएमई) को दिया गया है। एमएसएमई के अधिकारी भी पिछले दिनों जेल का दौरा कर कर चुके हैं।"
गुप्ता के मुताबिक पहले 25 कैदियों (सजायाफ्ता) का चयन प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा, जिन्हें हाजीपुर स्थित होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के बेकरी संकाय के विशेषज्ञों द्वारा ब्रेड एवं बिस्किट सहित कई अन्य सामग्रियों को बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण एक महीने तक चलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications