गुड़गांव-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर हादसे में 4 की मौत
अधिकारी के अनुसार, पत्थरों से भरा ट्रक राजस्थान से आ रहा था। पत्थरों पर कुछ लोग बैठे हुए थे।
अधिकारी ने बताया,"शंकर चौक को पार करते ही ट्रक फुटपाथ से टकराकर पलट गया जिससे ऊपर बैठे लोग दब गए।"
हादसे में मारे गए सभी लोग मजदूर थे। उनकी पहचान अशोक शर्मा, हरे राम शर्मा, हरिनंदन और गजेंद्र के रूप में की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications