अगवा चौकीदार का शव बरामद
रोहतास जिले के पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान अगवा चौकीदार गोविन्द पासवान का शव लहभर पहाड़ी के समीप से बरामद किया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उल्लेखनीय है कि गोविन्द का अपहरण गुरुवार देर रात सशस्त्र नक्सलियों ने पंडुका गांव में स्थित उसके आवास से कर लिया था। पुलिस के अनुसार अब तक चौकीदार की हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस सूत्र इस हत्या की वजह जमीन का विवाद बता रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications