छात्रों की रिहाई की मांग पर तेलंगाना में प्रदर्शन

इस बीच पृथक तेलंगाना राज्य की मांग कर रहे छात्रों के दबाव के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने एमए, एमएससी, एम कॉम की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। विश्वविद्यालय में रविवार से परीक्षाएं शुरू होने वाली थीं।

हैदराबाद के बाहरी इलाके में शुक्रवार देर रात उप्पल में मेदीपल्ली के निकट अज्ञात प्रदर्शनकारियों ने एक निजी स्कूल की बस को आग लगा दी। घटनास्थल से एक पत्र मिला है जिसमें उस्मानिया विश्वविद्यालय संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) के नेताओं को जेल से रिहा करने की मांग की गई है।

उधर, एक अन्य घटना में करीमनगर जिले के इरुकुल्ला के निकट प्रदर्शनकारियों ने राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने चालक को एक पत्र दिया जिसमें नेताओं की रिहाई की मांग की गई हेै।

चेरलापल्ली जेल में बंद 11 छात्र नेता तीन दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। वे अपने खिलाफ दर्ज किए गए मामलों को हटाने की मांग कर रहे हैं। इन नेताओं को पृथक तेलंगाना राज्य के लिए हुए प्रदर्शनों के दौरान हिंसक गतिविधियों में शामिल होने के लिए गिरफ्तार किया गया था।

उधर, सरकार ने सितम्बर से दिसम्बर 2009 के बीच तेलंगाना आंदोलन में शामिल रहे 2,436 छात्रों के खिलाफ दर्ज किए गए मामलों को वापस लेने की घोषणा सोमवार को कर दी थी। राज्य सरकार द्वारा केंद्र से सुरक्षाबलों की लगभग 50 कम्पनियों की मांग की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+