वामपंथी गठबंधन के समर्थकों की हत्या

वामपंथी गठबंधन के समर्थकों की हत्या

सुबीर भौमिक

बीबीसी संवाददाता, कोलकाता

पश्चिम बंगाल पुलिस का कहना है कि माओवादियों ने सात ग्रामीणों की हत्या कर दी है. ये लोग सत्ताधारी वामपंथी गठबंधन के समर्थक थे.

पुलिस प्रवक्ता सुरोजीत पुरोकायस्थ ने बीबीसी को बताया कि मारे गए लोग फ़ॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी के सदस्य थे. ये पार्टी पश्चिम बंगाल में लेफ़्ट फ़्रंट सरकार में शामिल है.

सभी ग्रामीणों के शव शुक्रवार को पुरुलिया ज़िले के झालदा पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले एक जंगल में मिले.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया, “माओवादी इन लोगों के घर में घुस गए और आधी रात के बाद उन्हें बंदूक की नोक पर अगवा कर लिया. हमें उनके शव मिल गए हैं.”

फ़ॉरवर्ड ब्लॉक के वरिष्ठ नेता देबब्रत बिसवास का कहना है कि मारे गए सात लोगों में गाँव पंचायत की महिला मुखिया चपला और उनके दो परिवारजन शामिल हैं.

देबब्रत बिसवास ने बीबीसी को बताया, “अगले साल पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले माओवादी इलाक़े में आतंक फैलाना चाहते हैं. वे हमारे समर्थकों को प्रचार करने से रोकना चाहते हैं.”

उन्होंने आरोप लगाया कि माओवादी अगले चुनाव में विपक्षी त्रिणमूल-कांग्रेस गठबंधन को जितवाना चाहते हैं.पिछले कुछ हफ़्तों के दौरान माओवादियों के कई बड़े नेता गिरफ़्तार हुए हैं और उन्हें झटका लगा है.

पिछले 24 घंटों में मिदनापोर से तीन माओवादियों को पकड़ा गया है. पश्चिम बंगाल इकाई प्रमुख सुदीप चोंगदार भी पिछले हफ़्ते पकड़े गए थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+