शिवराज ने की अधिकारियों की खिंचाई
चौहान जनजातीय वर्ग की समस्याओं और उनके लिए चल रही योजनाओं की हकीकत जानने के लिए वनवासी सम्मान यात्रा कर रहे हैं। उसी क्रम में चौथे चरण की यात्रा के अंतिम दिन मुख्यमंत्री बालाघाट जिले में थे। इस दौरान उन्होंने जनजातीय वर्ग के लोगों से उनकी समस्याएं पूछी तो एक व्यक्ति ने आवास कुटीर न मिलने की शिकायत की।
पीड़ित के कागजात देखते ही चौहान भड़क उठे और उन्होंने जिलाधिकारी नवनीत कोठारी को मंच पर बुला लिया। चौहान ने उनसे कहा कि वह पता करें कि गड़बड़ी कहां हुई है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications