मध्य प्रदेश में 13 चिकित्सक बर्खास्त
जानकारी के मुताबिक भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर के चार-चार और रीवा चिकित्सा महाविद्यालय के एक चिकित्सक को सेवा से बर्खास्त किया गया है। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा संस्थान के संचालक वी.के. सैनी ने बताया कि जिन 13 चिकित्सकों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र एमसीआई द्वारा मान्य नहीं किए गए हैं, उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications