अफगानिस्तान में बने रहना एक कठिन प्रयास : ओबामा
राष्ट्रपति प्रशासन ने दिसम्बर 2009 में ओबामा द्वारा तैयार उनके एक वर्ष की रणनीति का मूल्यांकन रिपोर्ट जारी किया है। इस मूल्यांकन के खुलासे के बाद ओबामा ने अपना यह बयान दिया है।
ओबामा ने कहा, "अफगानिस्तान में सेनाओं का बने रहना, बहुत मुश्किल प्रयास है।" साथ ही उन्होंने कहा, "हम अपने लक्ष्य को पाने के लिए ठीक रास्ते पर हैं।"
रिपोर्ट में कहा गया है कि तालिबान को खत्म करने की दिशा में प्रयास सही रास्ते पर हैं और उसे इस दिशा में सफलता भी मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications