कांग्रेस, अफजल पर टिप्पणी को लेकर गडकरी के खिलाफ शिकायत
कांग्रेसी नेता चंद्रमुखी शर्मा का आरोप है कि गडकरी ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरु का हवाला देते हुए कांग्रेस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। शर्मा चण्डीगढ़ नगर निगम के पार्षद हैं।
शर्मा ने गडकरी के खिलाफ यहां मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में शिकायत दायर की है। अदालत इस मामले पर 12 जनवरी को सुनवाई करेगी।
कांग्रेसी नेता ने शिकायत में कहा है गडकरी ने सितम्बर में उत्तराखण्ड के देहरादून में एक रैली के दौरान अफजल को फांसी देने में विलम्ब के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की।
उल्लेखनीय है कि गडकरी ने रैली के दौरान कांग्रेस को लक्ष्य कर कहा था, "क्या अफजल गुरु उसका (कांग्रेस) दामाद है।"
शिकायत में शर्मा ने कहा है कि गडकरी ने कांग्रेस का एक राष्ट्रविरोधी व्यक्ति से सम्बंध बताकर उसके और उसके नेताओं को जनता की नजर में गिराने का प्रयास किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications