लॉबिंग वैध है, लेकिन एक सीमा तक : खुर्शीद
यहां आयोजित भारतीय कॉरपोरेट सप्ताह समारोह में शिरकत करने के बाद खुर्शीद ने कहा, "कॉरपोरेट लॉबिंग की प्रक्रिया अवैध नहीं है। यह लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन इसकी सीमा तय की जानी चाहिए। कौन कहता है कि यह अवैध है? लेकिन एक सीमा के पार नहीं जाना चाहिए।"
उन्होंने कहा, "आज सूचना का अधिकार पारदर्शिता की मिसाल बन गया है। इसके जरिए जाना जा सकता है कि हम सरकार में किस तरह फैसला लेते हैं। अब हालांकि पारदर्शिता का यह मिसाल लॉबिंग और जनसंपर्क के क्षेत्र पेश करने की जरूरत है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications