गुड़गांव के पांच सितारा होटल में विस्फोट, 25 घायल
गुड़गांव के पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) विकास अरोड़ा ने कहा, "महरौली गुड़गांव रोड स्थित होटल फाच्र्युन सेलेक्ट ग्लोबल के भूतल पर शाम 1.30 बजे गैस रिसने की घटना हुई।"
अरोड़ा ने बताया, "इस हादसे में कम से कम होटल के 25 कर्मी झुलसे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से गंभीर रूप से घायलों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल और लोक नायक अस्पताल में भर्ती किया गया है।"
उन्होंने बताया कि होटल के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications