डायनासोर जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान धार में
आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि धार जिले के बाग क्षेत्र में वर्ष 2006 में डायनासोर के कम से कम 100 अंडे मिले थे जो दुर्लभ हैं। अंडों के साथ डायनासोर के घरौंदे भी जीवाश्मकृत अवस्था में मिले हैं। इन जीवाश्मों को लगभग सात करोड़ वर्ष पुराना होने का अनुमान वैज्ञानिकों ने लगाया है।
डायनासोर जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान धार जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर कुक्षी तहसील की बाग गुफाओं के करीब लगभग 90 हेक्टेयर में फैला हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications