जीई हेल्थकेयर गांवों में इनफैंट वार्मर वितरित करेगी
इनफैंट वार्मर एक स्लीपिंग बैग की तरह है। यह शिशुओं को गर्म रखकर उन्हें हाइपोथर्मिया से बचाने में मदद करता है। हाइपोथर्मिया में शिशु के शरीर का तापमान 95 डिग्री फारेनहाइट (35 डिग्री सेल्सियस) से कम हो जाता है।
कम्पनी देशभर में मार्च 2011 से इसे वितरित करेगी।
एम्ब्रेस एक अमेरिकी संस्था है, जिसे स्टैनफोर्ड और हार्वर्ड के इंजीनियरिंग और प्रबंधन के छात्रों ने स्थापित किया है। संस्था सस्ते इनफैंट वार्मर वितरित कर हर शिशु को स्वस्थ्य जीवन का समान अवसर उपलब्ध कराने का काम करती है।
जीई हेल्थकेयर के उपाध्यक्ष माइक बार्बर ने कहा कि हर साल 2 करोड़ कम वजन के शिशुओं का जन्म होता है। इनमें से अधिकतर का जन्म विकासशील देशों में होता है। इन शिशुओं की त्वचा के नीचे कम वसा होने के कारण इनमें आसानी से हाइपोथर्मिया की स्थिति आ जाती है।
एम्ब्रेस के मुख्य कार्यकारी जेन चेन ने एक बयान में कहा कि इनफैंट वार्मर शिशुओं को हाइपोथर्मिया की स्थिति से बचाने में बहुत उपयोगी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications