दिल्ली हवाईअड्डे पर टी-3 का सिस्टम फेल होने से आपाधापी
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के अधिकारियों ने कहा कि आईटी प्रणाली शाम 4.25 बजे से 5.30 बजे तक खराब रही।
इस दौरान काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतार देखी गई।
मीनाक्षी सिंह ने आईएएनएस से कहा कि उनके एक संबंधी को कतार में 40 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। उन्होंने बेंगलुरू की उड़ान में भी देरी की आशंका जताई।
टी3 से अंतर्राष्ट्रीय उड़ान के अलावा एयर इंडिया, जेट एयरवेज, जेटलाइट और किंग फिशर की घरेलू उड़ानें भी संचालित होती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications