राजा के पूर्ववर्ती भी पाक साफ नहीं : जयललिता
उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जांच का दायरा बढ़ाने और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच की निगरानी करने के उसके फैसले का स्वागत किया।
जयललिता ने दोहराया कि स्पेक्ट्रम आवंटन की जांच एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराने की विपक्ष की मांग केंद्र सरकार द्वारा नहीं ठुकराई जानी चाहिए।
महासचिव ने कहा, "यह अब पूरी तरह साफ हो गया है कि राजा के समय में स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाला हिमालय की ऊंचाई पर पहुंच गया, लेकिन उनकी पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के दयानिधि मारन भी पाक साफ नहीं हैं।"
उन्होंने जेपीसी जांच की मांग पर जोर देते हुए कहा, "सीबीआई द्वारा की जाने वाली जांच कुछ निश्चित बिंदुओं तक सीमित है। इस जांच के दायरे में आवंटन के साजिशकर्ता शामिल नहीं हो पाएंगे। इनमें से कुछ केंद्र और कुछ राज्य में महत्वपूर्ण राजनीतिक पदों पर हैं।"
उन्होंने कहा, "स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले की पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए इसकी जांच जेपीसी से कराना ही एक विकल्प है।"
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राजा पर सवाल उठाए जाने के तीन सप्ताह बाद भी उनसे पूछताछ न करने पर जयललिता ने सीबीआई को आड़े हाथ लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications