कानपुर में दो गुटों में झड़प, एक घायल
कानपुर, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में शुक्रवार को मुसलमानों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झ्झड़प में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से इलाके में तनाव है।
यह घटना शहर के बजरिया थाना क्षेत्र की है, जहां मुसलमानों के बरेलवी गुट के लोग देवबंदी मौलाना का पुतला फूंक रहे थे, जिसका देवबंदियों ने विरोध किया। इस पर दोनों गुटों में हिंसक झ्झड़प हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव और गोलीबारी की।
कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक एम.अशोक जैन ने आईएएनएस को बताया कि झड़प के दौरान गोली चलने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रखा गया है।
जैन ने कहा कि फिलहाल हालात पूरी तरह काबू में है। तनाव के मद्देनजजर इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
उन्होंने कहा कि फिलहाल इस सिलसिले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस के मुताबिक पथराव में कुछ लोगों को चोटें आई हैं।
कानपुर के जिलाधिकारी मुकेश मेश्राम ने कहा कि दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications