पाकिस्तान में ड्रोन हमलों में 28 संदिग्ध आतंकी ढेर

इस बीच, निकटवर्ती खबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक रिहायशी इलाके में तालिबान ने मोर्टार से हमला किया, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित नौ लोग मारे गए। जवाबी हमले में पाकिस्तानी सेना ने 10 संदिग्ध आतंकियों को मार गिराया।

समाचार एजेंसी डीपीए ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया कि ड्रोन हमले खबर जिले के तिराह और लकाई घाटियों में किए गए। यह कबायली जिलों में से एक है। समझा जाता है कि यहां तालिबान और अल कायदा के आतंकी छिपे हुए हैं।

नाम जाहिर न करने की शर्त पर एक खुफिया अधिकारी ने कहा, "पहले अमेरिकी ड्रोन हमले में तिराह के सिपाह गांव के एक अहाते में दो मिसाइल दागे गए, जिसमें सात लोग मारे गए।" उन्होंने कहा, "अन्य सात लोग जख्मी हो गए।"

एक सुरक्षा अधकारी ने कहा, "लगभग एक घंटा बाद दूसरा ड्रोन हमला लकाई घाटी के नारगोसा इलाके में किया गया। इस हमले में 15 और आतंकी मारे गए तथा कई घायल हो गए।"

उन्होंने कहा, "हमारे सूचनादाताओं का कहना है कि इन दोनों अहातों से आतंकी समूह लश्कर-ए-इस्लाम का ताल्लुक है। दो अहम कमांडर अली मरजान और फौजी जिसे सिर्फ इसी नाम से जाना जाता है, मारे गए।"

तीसरा हमला सिपाह गांव के एक अहाते में लश्कर-ए-इस्लाम के मुखिया मंगल बाघ को निशाना बनाकर किया गया। अधिकारी ने कहा, "मंगल बाघ हमले के वक्त वहां मौजूद नहीं था।" एक अन्य खुफिया अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया, "लेकिन मंगल के छह लड़ाकू मारे गए।"

ज्ञात हो कि लश्कर-ए-इस्लाम का रिश्ता तालिबान आतंकियों से है। संदेह है कि ये अफगानिस्तान में प्रवेश करने के लिए खबर जिले से गुजरते समय नाटो के आपूर्ति वाहनों पर हमला करते हैं।

उल्लेखनीय है कि 24 घंटों के अंदर ये ड्रोन हमले चौथी बार किए गए। गुरुवार को इसी जिले में ड्रोन अभियान के तहत एक वाहन पर मिसाइल से हमला किया गया था, जिसमें सात लोग मारे गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+