वियतनाम का मालवाहक पोत डूबा, चालक दल लापता
फू तान मालवाहक पोत गुरुवार को वियतनाम से दूर समुद्र में एक तूफान में फंसने के बाद डूब गया।
तूफान और बाढ़ से संबंधित वियतनाम की एक समिति ने पहले कहा था कि चालक दल के 26 सदस्यों को बचा लिया गया है और एक सदस्य लापता है।
उधर पोत की मालिक कम्पनी वियतनाम नेशनल शिपिंग लाइन के मुख्य कार्यकारी गुयेन चान ने कहा कि चीन के एक अधिकारी ने उन्हें शुक्रवार सुबह बताया कि चालक दल के 26 सदस्यों को बचाया गया है, जिसमें से बाद में एक की मृत्यु हो चुकी है।
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कहा कि चालक दल के दो सदस्यों को बचाया जा सका है, 25 की खोज जारी है।
सिन्हुआ ने कहा कि पोत के दक्षिण चीनी सागर में डूबने के 20 घंटे के बाद चालक दल के दो सदस्य मिले। वे पोत के डूबने की जगह से 51 किलोमीटर दूर मिले। यह स्थान चीन के हैनान द्वीप के सान्या शहर से 177 किलोमीटर दूर है।
समाचार एजेंसी के मुताबिक चीन का साउथ चाइना सी आर-11 खोज और बचाव पोत 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहे तूफान और छह मीटर ऊंची उठ रही समुद्र की लहरों के बीच चलते हुए सात घंटे के बाद घटनास्थल पर पहुंची। वहां उन्हें किसी के बचने का कोई चिह्न् नहीं मिला। उसके बाद पोत ने बड़े क्षेत्र में खोज शुरू कर दी।
वियतनामी मीडिया में कहा गया है कि 14,000 टन भारी मालवाहक पोत वियतनाम के एक शहर दनांग से उत्तरी शहर हैपोंग जा रहा था। पोत रास्ते में तूफान से घिर गया।
इस तूफान में वियतनाम में अन्य कई छोटे बोट के डूबने की भी खबर है, जिसमें कई मछुआरे और नाविक लापता हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications