लॉकहीड ने पहले सी-130जे एयरलिफ्टर की आपूर्ति की
लॉकहीड मार्टिन ने गुरुवार को जॉर्जिया के मैरिएटा में एक समारोह में सी-130जे सुपर हरक्यूलिस एयरलिफ्टर की आपूर्ति की।
कम्पनी के सी-130 कार्यक्रम के उपाध्यक्ष लॉरेन मार्टिन ने कहा कि आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायु सेना के साथ एक नई साझेदारी की शुरुआत हुई है। भारत को कम्पनी ने पहली बार सी-130जे सुपर हरक्यूलिस एयरलिफ्टर की आपूर्ति की है।
इस सौदे के तहत कम्पनी को छह विमानों की आपूर्ति के साथ इसके रखरखाव, पायलटों को प्रशिक्षण और सभी जरूरी सामग्री की संपूर्ण व्यवस्था भी शामिल है।
पहले दो सी-130जे विमानों को अगले साल के शुरू में उड़ाकर भारत लाया जाएगा। इसके बाद उसी साल चार अन्य विमानों को भी भारत लाया जाएगा। ये विमान हिंडन वायु सेना अड्डे पर रखे जाएंगे।
कम्पनी ने एक बयान में कहा कि इन विमानों को भारतीय परिस्थिति को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
इंफ्रारेड की सहायता से देखने की क्षमता से लैस इन विमानों को अत्यधिक कम ऊंचाई पर उड़ाया जा सकता है और अंधेरे में भी इसे उतारा जा सकता है। ये विमान शत्रुओं से अपनी रक्षा करने की सुविधा से लैस हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications