कश्मीरी जिहादियों को धन की कमी नहीं होगी : लादेन
समाचार पत्र 'गार्जियन' ने शुक्रवार को यहां विकिलीक्स द्वारा किए गए ताजे खुलासे को प्रकाशित किया है। इसके अनुसार भारतीय सुरक्षा अधिकारियों ने अमेरिकी राजनयिकों के साथ हुई बैठक में कहा था कि भारत अल कायदा के राडार पर प्रमुखता से नजर बनाए हुए है।
अधिकारियों ने अलकायदा के दूसरे नंबर के सरगना अयमान अल जवाहिरी के 29 अप्रैल 2006 के वीडियो संदेश का उल्लेख किया। इस संदेश में जवाहिरी ने 'कश्मीर में भारतीयों के खिलाफ बड़े जिहादी हमलों' की प्रशंसा की।
अमेरिकी अधिकारियों के साथ एक बैठक में संयुक्त सचिव (मंत्रिमंडल सचिवालय) शरद कुमार ने कहा कि भारतीय खुफिया अधिकारियों के पास अमेरिका में 9/11 को हुए हमले के पहले ओसामा बिन लादेन और तालिबान सरगना मुल्ला उमर के बीच हुई बैठक का लिखित प्रमाण है।
इस बैठक में दोनों ने जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवाद पर चर्चा की थी।
कुमार ने कहा कि ओसामा ने कश्मीर में चलने वाले आतंकवाद के लिए "दो करोड़ डॉलर देने की इच्छा जताई।" ओसामा ने कश्मीरी जेहादियों को अपने संदेश में कहा था, "वह उन्हें धन की कमी नहीं होने देगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications