बड़े कूटनीतिज्ञ थे हॉलब्रुक : मीरा शंकर
हॉलब्रुक के निधन के बाद अमेरिकी विदेश विभाग में गुरुवार को शोक पुस्तिका में मीरा शंकर ने संदेश में लिखा, "राजदूत रिचर्ड हॉलब्रुक के निधन से मुझे गहरा दुख पहुंचा है।"
उन्होंने कहा कि वह बहुत बड़े कूटनीतिज्ञ थे और अपने पीछे राष्ट्र की सेवा और विश्व में अमन कायम करने के प्रयासों की असाधारण विरासत छोड़ गए हैं।
मीरा ने कहा कि पिछले दो वर्षो से वह नियमित रूप से हॉलब्रुक के संपर्क में थीं और उनकी बुद्धिमत्ता, दृढ़संकल्प तथा ऊर्जा का काफी सम्मान करती थीं।
उन्होंने कहा, "सौंपे गए कार्यो के लिए हॉलब्रुक की प्रतिबद्धता की मैं कायल हूं। मूल्यवान सहयोगी और वार्ताकार के रूप में मैं उन्हें याद करूंगी।"
मीरा ने कहा, "दुख के इस क्षण में मैं उनके परिजनों के लिए प्रार्थना करती हूं तथा भारत सरकार एवं अपनी ओर से उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट करती हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications