नक्सलियों ने की फॉरवर्ड ब्लाक के 5 समर्थकों की हत्या

पुरुलिया से फॉरवर्ड ब्लॉक के सांसद नरहरि महतो ने आईएएनएस को बताया,"नक्सलियों ने गुरुवार देर रात झालदा प्रखण्ड के बागबांदी गांव में हमारी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के मकानों पर हमला बोल दिया। उनकी संख्या 30 से 40 के बीच थी।"

उन्होंने कहा, "नक्सलियों ने शुक्रवार तड़के पास के जंगलों में ले जाकर पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।"

महतो ने कहा कि पीड़ित पांच लोगों में दोरदा ग्रामीण निकाय की प्रमुख चपाला गोरई तथा झालदा इलाके के नेता तपन सिंह सरदार के अलावा राजेश सिंह, किंकर सिंह और गोपेश्वर महतो भी शामिल हैं।

महतो ने आरोप लगाया कि अक्टूबर से अब तक पार्टी के 10 समर्थकों और नेताओं की नक्सलियों द्वारा हत्या की जा चुकी है। नक्सलियों ने चार अक्टूबर को बागमुंडी इलाके में पार्टी के एक नेता सहित तीन कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी थी।

पुरुलिया जिले के पुलिस अधीक्षक सुनील चौधरी ने नक्सलियों द्वारा फॉरवर्ड ब्लाक के पांच समर्थकों की हत्या किए जाने की पुष्टि की है। इस घटना के बारे में उन्होंने और अधिक जानकारी नहीं दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+