मुहर्रम का जुलूस रोकने के लिए श्रीनगर में कर्फ्यू

श्रीनगर, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। मुहर्रम पर निकाले जाने वाले मुख्य जुलूस को रोकने के लिए श्रीनगर के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को कर्फ्यू लगा दिया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां कहा, "कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए शुक्रवार को श्रीनगर शहर के सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।"

ज्ञात हो कि 1990 के दशक के प्रारम्भ में घाटी में जब से मौजूदा हिंसा का दौर शुरू हुआ है, प्रशासन ने मुहर्रम के मुख्य जुलूस को निकालने की अनुमति नहीं दी है। इस जुलूस में शिया मुस्लिम समुदाय के हजारों की संख्या में लोग शामिल होते हैं।

दुनिया भर के शिया मुसलमान, मुस्लिम महीने मुहर्रम के 10वें दिन इमाम हुसैन का शहीदी दिवस मनाते हैं। इमाम हुसैन पैगम्बर इस्लाम के नाती थे।

इस बीच हुर्रियत कांफ्रेंस के उदारवादी गुट के नेता मीरवाइज उमर फारुख को पुलिस ने गुरुवार देर शाम पुराने शहर के राजौरी कादाल स्थित अलगाववादी अवामी एक्शन कमेटी (एएसी) के मुख्यालय से हिरासत में ले लिया था।

एएसी के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, "बाद में मीरवाइज को निगीन स्थित उनके आवास पर छोड़ दिया गया।"

मीरवाइज धड़े के कार्यकर्ताओं ने मुहर्रम पर कर्फ्यू लगाए जाने के प्रशासन के निर्णय के खिलाफ पुराने शहर के इलाके में गुरुवार शाम मशाल जुलूस निकाला।

श्रीनगर शहर में कर्फ्यू लागू करने के लिए पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। परिणामस्वरूप बाजार और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे और निजी व सार्वजनिक वाहन नहीं चले।

श्रीनगर के जिलाधिकारी ने गुरुवार शाम अपने आदेश में कहा था कि शुक्रवार को मुहर्रम के उन्हीं जुलूसों को निकाले जाने की अनुमति होगी, जिनके लिए पहले ही प्रशासन से अनुमति ले ली गई होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+