चिली की जेल में हिंसा, कई घायल
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक हिंसा में घायल हुए कैदियों और पुलिसकर्मियों का यह आंकड़ा सेन्टियागो की पूर्व पेनिटेंसियरा जेल के सुरक्षाकर्मियों ने उपलब्ध कराया है।
जेल के प्रमुख लुईस मासफेरर ने हालांकि कहा है कि हिंसा में 54 कैदी और 12 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। यह झड़प बुधवार रात को हुई थी। लुईस ने दंगे की संभावनाओं से इंकार किया है।
स्थानीय समाचार पत्र 'ला टेरसीरा' ने लुईस के हवाले से लिखा है, "इस घटना को दंगे का नाम नहीं दिया जा सकता। जेल के अंदर कुछ गड़बड़ी हुई थी। जेल के भीतर सुरक्षा बरकरार रखने के लिए हर संभव कदम उठाए गए हैं।"
उन्होंने कहा, "जेल में आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। जेल में केवल 2,900 कैदियों की रखने की क्षमता है लेकिन यहां पर 7,115 कैदियों को रखा गया है।"
एक अधिकारी के मुताबिक हिंसा पर काबू पाने के लिए कम से कम 300 सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया था। किसी कैदी को गंभीर चोट नहीं आई है। आग लगने की खबर आने के बाद अग्निशमन दल के सात वाहनों को भेजा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications