जापान में छात्रों पर चाकू से हमला
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक रेलवे स्टेशन के पास हुए इस हादसे में एक 27 वर्षीय बेरोजगार युवक को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक चार छात्र चाकू के वार से घायल हुए हैं जबकि बाकी वहां से भागने की कोशिश करते समय घायल हो गए।
इस हादसे में घायल 13 लोगों में 11 स्कूली छात्र शामिल थे, जिनमें से अधिकांश को मामूली चोटें आई हैं। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications