मुहर्रम के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार बंद
मुम्बई, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को मुहर्रम के मद्देनजर भारतीय शेयर बाजार बंद रहे।
शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी का रुख रहा था। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' 217.08 अंकों की तेजी के साथ 19,864.85 अंक पर बंद हुआ था।
उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' 56.45 अंकों की तेजी के साथ 5948.75 अंक पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications