दिल्ली में सुबह सर्दी और कोहरे का असर
नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली में शुक्रवार सुबह हल्का कोहरा और सर्दी का असर रहा। मौसम विभाग का कहना है कि दिन के समय आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी ।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "शुक्रवार सुबह हल्का कोहरा जल्दी समाप्त हो जाएगा जिससे दिन में तेज धूप निकलेगी।"
शहर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से एक डिग्री नीचे था। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो औसत से दो डिग्री नीचे था।
अधिकारी के मुताबिक अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है जो गुरुवार के तापमान से दो डिग्री अधिक रहेगा।
अधिकारियों के मुताबिक हिमालय के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने से आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications