फिलीपींस में भूकंप के झटके
मनीला, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से में शुक्रवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.0 मापी गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग (यूएसजीएस) ने बताया कि भूकंप शुक्रवार तड़के 4.03 बजे महसूस किया गया। भूकंप का मुख्य केंद्र सुरिगाओ से 95 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित था।
अधिकारियों के मुताबिक भूकंप में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications