उत्तर कोरिया ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सियोल ने गुरुवार को घोषणा की कि वह योंगप्यांग द्वीप पर शनिवार से मंगलवार के बीच एक दिन का तोप अभ्यास करेगा।
उधर, उत्तर कोरिया ने कहा है कि यदि दक्षिण कोरिया अपना पूर्व नियोजित सैन्य अभ्यास करता है तो अपने बचाव में वह किस तरह की कार्रवाई करेगा, इस बारे में वह कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकता।
प्योंगयांग ने कहा कि उसकी जवाबी कार्रवाई 23 नवंबर को किए गए हमले से 'अधिक गंभीर' होगी।
उल्लेखनीय है कि योंगप्यांग द्वीप पर उत्तर कोरिया द्वारा तोपों से किए गए हमले में दक्षिण कोरिया के दो जवानों सहित दो नागरिकों की मौत हो गई थी, जबकि अन्य 18 घायल हुए थे।
गत नवंबर में योंगप्यांग द्वीप पर हमले और उत्तर कोरिया की लगातार चेतावनी के बाद दक्षिण कोरिया और अमेरिका की नौ सेनाएं इस प्रायद्वीप में कई बार सैन्य अभ्यास कर चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications