विहिप सम्मेलन में 'भगवा आतंक' पर होगी चर्चा
चौगुले ने संवाददाताओं को बताया कि भगवा आतंक के अलावा सम्मेलन में जम्मू एवं कश्मीर तथा अयोध्या में रामजन्मभूमि मंदिर के निर्माण पर भी चर्चा होगी।
चौगुले ने कहा, "हिंदू संगठनों को भगवा आतंकवाद फैलाने वाला संगठन बताए जाने पर गहन चर्चा होगी। हिंदू संगठनों को बदनाम करने और देश को बांटने के लिए स्वार्थी तत्वों की यह एक साजिश है।"
सम्मेलन में विहिप अध्यक्ष अशोक सिंघल, कार्यकारी अध्यक्ष एस.वेदांतम के अलावा महासचिव प्रवीण तोगड़िया और स्वामी विजयानंद हिस्सा लेंगे। यह सम्मेलन गोवा से 35 किलोमीटर दूर रामनाथी मंदिर परिसर में होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications