विकिलीक्स खुलासा : बॉलीवुड कलाकारों की अफगानिस्तान दौरे की सलाह (लीड-1)
समाचार पत्र 'द गार्जियन' ने शुक्रवार को विकिलीक्स के हवाले से लिखा कि मार्च 2007 में एक गोपनीय संदेश में अमेरिका ने पूछा था कि अफगानिस्तान के पुनर्गठन में भारत किस तरह से मदद कर सकता है, इसके जवाब में अधिकारियों ने कहा था कि बॉलीवुड एक ऐसा क्षेत्र है जो काफी परिपक्व दिखता है।
एक संदेश में कहा गया, "हम समझते हैं कि बॉलीवुड फिल्में अफगानिस्तान में बहुत लोकप्रिय हैं, इसलिए इच्छुक भारतीय हस्तियों को वहां के सामाजिक मुद्दों की ओर ध्यान आकर्षित करने में मदद के लिए वहां जाने के लिए कहा जा सकता है।"
वैसे इस दिशा में कोई काम नहीं हुआ लेकिन यह पता चला है कि दिल्ली में अमेरिकी राजनयिक इसके लिए लगातार कोशिश करते रहे और उन्होंने अफगानिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय मदद को बढ़ावा देने के लिए भारतीय संसाधनों के इस्तेमाल का प्रयास किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications