आस्ट्रेलियाई पुलिस ने कहा, असांज ने कानून नहीं तोड़ा
समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक पुलिस ने कहा, "आस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस (एएफपी) ने उपलब्ध सामग्रियों की जांच का काम पूरा कर लिया है और इस जांच से आस्ट्रेलिया के अधिकार क्षेत्र में आने वाला ऐसा कोई आपराधिक मामला नहीं बनता।"
पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "जहां तक अतिरिक्त राजनयिक संदेश के खुलासे और आपाराधिक मामले बनने के संदेह हैं, उन मामलों को एएफपी के पास जांच के लिए भेजा गया है।"
आस्ट्रेलिया की सरकार ने पुलिस से पूछा था कि विकिलीक्स पर हजारों की संख्या में अमेरिकी राजनयिक संदेश जारी कर क्या अंसाज कोई जुर्म किया है।
समाचार पत्र के मुताबिक पुलिस का यह बयान प्रधानमंत्री जुलिया गिलार्ड की उस टिप्पणी के दो सप्ताह बाद है जिसमें उन्होंने वेबसाइट के खुलासे की कार्रवाई को 'अवैध' करार दिया था।
गिलार्ड ने पत्रकारों से बातचीत में विकिलीक्स के इस खुलासे को गैरजिम्मेदाराना कार्य बताया था। हालांकि उन्होंने कहा था असांज को आस्ट्रेलियाई की तरफ से पूरी कूटनीतिक मदद दी जाएगी।
उधर, एटार्नी जनरल राबर्ट मैक्कलेलैंड पहले कह चुके हैं कि फेडरल पुलिस की सलाह सरकार को मिल चुकी है। एटार्नी जनरल के मुताबिक फेडरल पुलिस ने असांज के खिलाफ किसी आपराधिक मामले की पहचान नहीं की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications