भारत-रूस के बीच युद्धक विमानों के सौदे पर हस्ताक्षर की संभावना
मेदवेदेव सोमवार को एक विशाल प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां प्रधानमंत्री के साथ वार्षिक शिखर सम्मेलन के सिलसिले में आएंगे।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और मेदवेदेव मंगलवार को विभिन्न द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर बात करेंगे। उनके बीच नागरिक परमाणु सहयोग के विस्तार, आर्थिक सम्बंध और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर भी बात होगी। मेदवेदेव मुम्बई और आगरा भी जाएंगे।
भारत में रूस के राजदूत अलेक्जेंडर कदाकिन ने संवाददाताओं से कहा कि इस मुलाकात में 12 से 14 समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों में युद्धक जेट विमानों के संयुक्त उत्पादन के एक प्रस्ताव पर सबकी नजर है और यह सुखोई की डिजाइन पर आधारित है।
उन्होंने कहा कि भारत में रूस द्वारा कुछ और परमाणु रिएक्टर बनाने के समझौते पर भी हस्ताक्षर हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications